UP Fake Police Inspector Arrested: फर्जी IAS-IPS के बाद अब पकड़ा गया नकली इंस्पेक्टर! रौब ऐसा कि कोई शक न करे… लेकिन एक सवाल ने खोल दी पोल!

Ads

UP Fake Police Inspector Arrested: फर्जी IAS-IPS के बाद अब पकड़ा गया नकली इंस्पेक्टर! रौब ऐसा कि कोई शक न करे… लेकिन एक सवाल ने खोल दी पोल!

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 10:24 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 10:25 AM IST

UP Fake Police Inspector Arrested/Image Source: @priyarajputlive

HIGHLIGHTS
  • चेकिंग के बहाने वसूली
  • पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर
  • चेकिंग में पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर

गोरखपुर: UP Fake Police Inspector Arrested:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फर्जी अधिकारियों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जी आईएएस और आईपीएस मामलों के खुलासे के बाद अब गोरखपुर पुलिस ने एक फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर न सिर्फ लोगों पर रौब जमाता था बल्कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और सड़क पर चेकिंग के बहाने अवैध वसूली भी करता था।

फर्जी IPS-IAS के बाद अब नकली इंस्पेक्टर! (Gorakhpur fake inspector arrest)

UP Fake Police Inspector Arrested:  मामला सिकरीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक शातिर जालसाज को दबोचा है, जो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर लोगों को झांसे में ले रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर खुलेआम घूमता था और खुद को अफसर बताकर लोगों से पैसे ऐंठता था। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कस्बा क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिकरीगंज-बेलघाट मार्ग स्थित डड़िहथ मोड़ के पास एक अल्टो कार को रोका।

गोरखपुर में वर्दी का खेल उजागर (UP police fake officer)

UP Fake Police Inspector Arrested:  कार में बैठा व्यक्ति पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में था लेकिन जब उससे उसकी तैनाती और पद से संबंधित जानकारी पूछी गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी टूट गया और उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस की वर्दी, कई फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिग्विजय नाथ, पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी ग्राम लखवापाकड़, थाना बेलघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

यह भी पढ़ें

"Gorakhpur fake inspector arrest" मामला क्या है?

यह मामला गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर लोगों से ठगी और अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने उसे फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है।

"Fake police officer fraud" में आरोपी कैसे पकड़ा गया?

सूचना मिलने पर पुलिस ने सिकरीगंज–बेलघाट मार्ग पर एक कार को रोका। पूछताछ में आरोपी अपनी तैनाती और पद से जुड़ी जानकारी नहीं दे सका, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने फर्जी इंस्पेक्टर होने की बात कबूल की।

"UP police fake officer case" में पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस की वर्दी, कई फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद की है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने कितने लोगों से ठगी की है।