सहारनपुर में विवाहिता युवती के साथ दुष्कर्म, पिता सहित आरोपी गिरफ़्तार

सहारनपुर में विवाहिता युवती के साथ दुष्कर्म, पिता सहित आरोपी गिरफ़्तार

सहारनपुर में विवाहिता युवती के साथ दुष्कर्म, पिता सहित आरोपी गिरफ़्तार
Modified Date: April 22, 2023 / 04:55 pm IST
Published Date: March 20, 2023 7:01 pm IST

सहारनपुर (उप्र) 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता युवती के साथ कथित तौर पर उसके पिता के दोस्त द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ उसके पिता के दोस्त ने पिता और सौतेली मां की शह पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके पिता और आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौतेली मां अब भी फरार है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि थाना देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने 14 मार्च को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पिता ने 13 मार्च की रात को अपने दोस्त राशिद को घर बुलाया और पिता एवं उसकी सौतेली मां ने उसे राशिद के साथ कमरे में बंद कर दिया था।

जैन ने बतया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राशिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को उसके पिता, सौतेली मां और राशिद ने यह धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि युवती का यह भी आरोप है कि जब उसकी शादी नहीं हुई थी तब भी उसके माता-पिता ने राशिद से कई बार दुष्कर्म कराया था। पीडि़ता ने कहा कि अब परेशान होकर वह थाने में तहरीर दे रही है।

अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर थाना देहात कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर युवती के पिता और राशिद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी सौतेली मां अब भी फरार है, जिसकी तलाश के लिये दबिश दी जा रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।