मायावती ने चुनावी वादों पर राजनीतिक दलों को घेरा

मायावती ने चुनावी वादों पर राजनीतिक दलों को घेरा

मायावती ने चुनावी वादों पर राजनीतिक दलों को घेरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 3, 2021 10:12 am IST

लखनऊ, तीन नवंबर (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किये जा रहे वादों पर उन्हें घेरते हुये कहा कि इन वादों को सत्ता में आने के बाद भुला दिया जाता है।

उन्होंने जनता से इन प्रलोभनों से सावधान रहने को कहा। बसपा नेता ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रही है, इन्हें सत्ता में आने के बाद अधिकांशत: भुला दिया जाता है। अब तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।’’

मायावती ने कहा, ‘‘अर्थात् भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं, ये काम उन्होंने यहां अपनी सरकार रहते हुए क्यों नहीं किए? कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है, ये काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए, जहां इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।’’

भाषा जफर सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में