प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध मेडिकल की छात्रा ने की खुदकुशी

प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध मेडिकल की छात्रा ने की खुदकुशी

प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध मेडिकल की छात्रा ने की खुदकुशी
Modified Date: June 15, 2023 / 11:15 pm IST
Published Date: June 15, 2023 11:15 pm IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 15 जून (भाषा) गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में मेडिकल की 24 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से अपने प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को खुदकुशी कर ली।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार ने यहां बताया कि मूल रूप से कन्नौज जिले की रहने वाली एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्य ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि वह मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर अपने दोस्तों के साथ सूर्या एन्क्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी।

उन्होंने बताया, ‘‘आज दोपहर ज्योति के छात्रावास के साथियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने ज्योति के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’’

अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने तुरंत मकान मालिक मनोज कुमार को इस बारे में बताया। उसके बाद कमरे का पिछला दरवाजा तोड़कर देखा गया कि ज्योति छत के पंखे से लगे फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।’’

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस को ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने प्रेमी से संबंध टूटने की बात लिखी है।

डीसीपी कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में