मेरठ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के मामले में होटल मालिक गिरफ्तार
मेरठ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के मामले में होटल मालिक गिरफ्तार
मेरठ (उप्र), 29 अप्रैल (भाषा) मेरठ जिले के जानी क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने के मामले में एक होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 28 अप्रैल को प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल के मालिक मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है और ताजा गिरफ्तारी के बाद उसमें अन्य सुसंगत धाराएं बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, होटल में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा सं सलीम शोभना
शोभना

Facebook


