Congress Rejects Exit Polls 2026: कांग्रेस ने ख़ारिज किया एग्जिट पोल का अनुमान, दीपक बैज बोले, ‘सभी 5 राज्यों में जीत रही कांग्रेस और गठबंधन दल”.. भाजपा पर लगाए ये आरोप

Congress Rejects Exit Polls 2026: कांग्रेस ने एग्जिट पोल 2026 खारिज किए, दीपक बैज बोले पांच राज्यों में गठबंधन की जीत, भाजपा पर आरोप

Congress Rejects Exit Polls 2026: कांग्रेस ने ख़ारिज किया एग्जिट पोल का अनुमान, दीपक बैज बोले, ‘सभी 5 राज्यों में जीत रही कांग्रेस और गठबंधन दल”.. भाजपा पर लगाए ये आरोप

Congress Rejects Exit Polls 2026 || Image- Hindustan Times FILE

Modified Date: April 29, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: April 29, 2026 10:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने एग्जिट पोल के अनुमान को पूरी तरह खारिज किया
  • दीपक बैज बोले पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार
  • भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए

नई दिल्ली: वेस्ट बंगाल में दूसरे चरण के वोटिंग के साथ ही सभी पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब सभी को 4 मई को आने वाले नतीजों का इंतज़ार हैं। (Congress Rejects Exit Polls 2026) चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को पश्चिम बंगाल में 91.47% मतदान हुआ। वहीं, एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर होने की संभावना है। तीन अनुमानों में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई है, जबकि पीपुल्स पल्स ने टीएमसी की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया है।

ज्यादातर राज्यों में BJP को संभावित फायदा

मतदान ख़त्म होने के ठीक बाद सर्वे एजेंसियों ने अपने संभावित नतीजे भी जारी किये है। बात करें पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी की तो इन तीनों ही राज्यों में भाजपा शानदार तरीके से सरकार बनाते हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल्स में सभी राज्यों में भाजपा ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। वही तमिलनाडु में डीएमके की वापसी हो रही है जबकि केरल में लेफ्ट फ्रंट की विदाई और कांग्रेस सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

कांग्रेस ने ख़ारिज किया एजेंसियों का अनुमान

बहरहाल जो सबसे खराब संभावित नतीजे है वह कांग्रेस को लेकर है। कांग्रेस वेस्ट बंगाल में दहाई का आंकड़ा भी पार करती हुई दिखाई नहीं पड़ रही है जबकि असम में भी वह बहुमत के आंकड़ों से पीछे नजर आ रही है। (Congress Rejects Exit Polls 2026) हालाँकि कांग्रेस के नेता एग्जिट पोल्स के इन संभावित नतीजों से इतिफाक नहीं रखते। छत्तीसगढ़ पीसीसी के चीफ दीपक बैज ने इन एग्झिट पोल्स को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

भाजपा पर लगाए चुनावी गड़बड़ी के आरोप

दीपक बैज ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा है कि, बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। उन्होएँ भरोसा जताया है कि, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव जहां पर हुए हैं वहां पर कांग्रेस और उनके गठबंधन की सरकार बनेगी। दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र की एजेंसियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी और चुनावों चुनाव को प्रभावित किया। लेकिन रिजल्ट भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ में आएगा एग्जिट पोल को लेकर बैज ने कहा, इस तरह के कई एग्जिट पोल देख चुके हैं। 4 तारीख का इंतजार करेंगे।

कैसा है एग्जिट पोल का अनुमान?

एग्जिट पोल जारी करने वाली एजेंसियों में शामिल P-MARQ, पोल डायरीज, मार्टिज, जन की बात और एक्सिस माई इंडिया शामिल है। इन एजेंसियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को कम से कम 140 जबकि अधिकतम 170 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। (Congress Rejects Exit Polls 2026) इसी तरह टीएमसी को न्यूनतम 99 जबकि अधिकतम 140 सीटें मिलने की बात कही गई है। इसी तरह कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को कम से कम 2 जबकि अधिकतम 10 सीटें दी गई है।

पुड्डुचेरी में फिर से NDA की वापसी?

बात करें पुड्डुचेरी की तो यहां एक बार फिर नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) को बढ़त मिलती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल मुताबिक एनडीए को करीब 40% वोट शेयर के साथ 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक को 30% वोट शेयर के साथ 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

तमिलनाडु में स्टॉलिन के वापसी की उम्मीद, AIDMK पिछड़ी

बात करें तमिलनाडु राज्य के चुनावों की तो यहां मुख्य विपक्षी दल AIADMK को 50 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है। यह स्थिति पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वह सत्ता से दूर रह सकती है। वोट शेयर के स्तर पर AIADMK को 36 से 40 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। (Congress Rejects Exit Polls 2026) इससे साफ है कि पार्टी का कोर वोट बैंक अभी भी मौजूद है, लेकिन उसे सीटों में बदलने में दिक्कत हो रही है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, संगठन और गठबंधन रणनीति की कमजोरियां इसकी वजह हो सकती हैं।

TVK की एंट्री ने खींचा ध्यान

इस चुनाव की खास बात एक्टर विजय की पार्टी TVK रही, जिसने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर चर्चा बटोरी है। एग्जिट पोल के मुताबिक, TVK को 13 से 18 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर के तौर पर पार्टी को 12 से 16 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जो किसी नई पार्टी के लिए बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे संकेत मिलता है कि राज्य की राजनीति में तीसरे विकल्प के लिए कुछ जगह बन रही है, हालांकि अभी यह निर्णायक नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-

केंद्र ने दिल्ली के लिए गेहूं खरीद गुणवत्ता मानक में विशेष छूट दी: मुख्यमंत्री

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: योगी आदित्यनाथ

सपा ने दिया उप्र के लोगों को ‘गाली’ देने वाली द्रमुक का साथ : मोदी

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: आरजी कर पीड़िता की मां

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल के मतदाता ‘परिवर्तन’ चाहते हैं : भाजपा नेताओं ने जताया भरोसा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown