मुजफ्फरनगर में मदरसे के नाबालिग छात्र का मौलवी ने यौन शोषण किया
मुजफ्फरनगर में मदरसे के नाबालिग छात्र का मौलवी ने यौन शोषण किया
मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ मई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में रतनपुरी थानाक्षेत्र के भानवाड़ा गांव में मदरसे के 13 साल के एक नाबालिग छात्र के साथ वहां के मौलवी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मदरसे के 22 वर्षीय शिक्षक मोहम्मद तालिब ने छात्र के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया, तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मोहम्मद तालिब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पाक्सो अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सीओ ने बताया कि जांच के आधार पर तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके 13 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ मदरसे में मोहम्मद तालिब ने दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस मामले के बारे में किसी को बताया, तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे।
सीओ ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़ित अपने मदरसे गया था, जहां उसे दूसरे कमरे में ले जाया गया और शिक्षक ने उसके साथ यौन शोषण किया।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


