Narayanpur ITBP Accident: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय बल के जवान भीषण सड़क हादसे का शिकार, कई घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Narayanpur ITBP Accident: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय बल के जवान भीषण सड़क हादसे का शिकार, कई घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Narayanpur ITBP Accident: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय बल के जवान भीषण सड़क हादसे का शिकार, कई घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Narayanpur ITBP Accident//Image Source: IBC24

Modified Date: May 8, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: May 8, 2026 8:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नारायणपुर में ITBP जवानों का वाहन पलटने से 3 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर
  • हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • अबूझमाड़ जंगल से सुरक्षाबलों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की

Narayanpur ITBP Accident: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ITBP के जवानों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन जवान हो गए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान मंदोड़ा मार्ग पर गश्त में निकले थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट (Narayanpur ITBP Accident) गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक ट्रक की चपेट में आने से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में राशन समेत जरुरी सामान थे। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

अबूझमाड़ जंगल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर में सुरक्षाबलों को सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र के टोके उपरपारा जंगल में चलाए गए अभियान के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने जंगल से 315 बोर की बंदूक, BGL, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर और IED सहित कई खतरनाक सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई कोहकामेटा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। (Narayanpur ITBP Accident)

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.