Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony: तमिलनाडु में होने जा रही है ‘विजय’ युग की शुरुआत, थलापति लेंगे सीएम पद की शपथ, पूरे कार्यक्रम की जानकारी जानें यहां
Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony: TVK प्रमुख थलापति विजय शनिवार 09 मई की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony/Photo Credit: IBC24
- TVK प्रमुख थलापति विजय शनिवार 09 मई की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
- राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शुक्रवार देर शाम विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया है।
- शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony: नई दिल्ली: शनिवार का दिन तमिलनाडु के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि, TVK प्रमुख थलापति विजय शनिवार 09 मई की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय के सीएम लेते ही प्रदेश को अपना अगला सीएम मिल जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शुक्रवार देर शाम विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया है। राज्यपाल भवन में हुई मुलाकात के बाद विजय ने इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकार किया सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।
जनता को विजय से है काफी उम्मीद
विजय का राजनीति में प्रवेश राज्य में एक अलग लहर लेकर आया है। उनकी पार्टी TVK ने युवाओं, महिलाओं और आम जनता के बीच जबरदस्त समर्थन हासिल किया है. अभिनेता से नेता बनने की उनकी यात्रा ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है।लोग अब विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर नई उम्मीदें लगा रहे हैं। (Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony) यही वजह रही थी कि उनकी सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली और पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया।
TVK ने जीती है 108 सीटें
Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटें जीती और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सरकार बनाने के लिए विधानसभा में 118 सीटों का बहुमत चाहिए होता है। TVK को अब दूसरी पार्टियों का भी समर्थन मिल गया है, जिससे वह इस आंकड़े तक पहुंच गई है। (Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony) जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायक TVK के समर्थन में आए हैं। CPI ने 2 विधायकों का समर्थन दिया।CPI(M) ने भी 2 विधायकों का समर्थन किया और VCK ने भी 2 विधायकों का समर्थन दे दिया है।
विजय के सामने होंगी कौन सी चुनौतियां?
वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि, सरकार बनाने के बाद विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को जमीन पर उतारने की होगी। जनता को उनसे रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और निवेश बढ़ाने जैसी बड़ी उम्मीदें हैं। (Thalapathy Vijay Oath Taking Ceremony) वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि विजय की सरकार तमिलनाडु में नई राजनीतिक संस्कृति और नए प्रशासनिक मॉडल की शुरुआत कर सकती है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Harsha Richhariya Pravachan: ग्लैमर छोड़ साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया, अब मंच से सुनाई माता सती की कथा, बताया इन शक्ति पीठों का रहस्य
- CM Vishnudeo Sai News: सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, इस जिले में होंगे कई बड़े निर्माण, मजबूत होगी ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी
- Rewa Land Encroachment Case: कलेक्टर को गुलाब देने पहुंचा मुस्लिम समाज, पर जो वजह सामने आई… पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

Facebook


