Raipur School Wall Collapse: राजधानी रायपुर के स्कूल में बड़ा हादसा, परिसर में खेल रही इतनी बच्चियों पर अचानक गिरी दीवार, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा इलाका

Raipur School Wall Collapse: रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल परिसर में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चियां घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

Raipur School Wall Collapse: राजधानी रायपुर के स्कूल में बड़ा हादसा, परिसर में खेल रही इतनी बच्चियों पर अचानक गिरी दीवार, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा इलाका

raipur news school/ image source: ibc24

Modified Date: May 8, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: May 8, 2026 8:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्कूल दीवार गिरने से हादसा
  • तीन बच्चियां हुईं घायल
  • JCB तोड़ाई में बड़ा हादसा

Raipur School Wall Collapse: रायपुर: रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल परिसर में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चियां घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की दीवार को JCB मशीन की मदद से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पीछे तीन बच्चियां खेल रही थीं, जिन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। दीवार गिरते ही तीनों बच्चियां मलबे की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही दौड़कर बच्चियों को बाहर निकाला।

Raipur accident news: हादसे में दो बच्चियों को गंभीर चोटें आई

हादसे में दो बच्चियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक बच्ची को हल्की चोट बताई जा रही है। सभी घायल बच्चियों को तुरंत उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चियों की हालत पर नजर बनाए हुए है।

school wall fell on children: स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दीवार तोड़ने के दौरान सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरती गई थी। यदि बच्चों की मौजूदगी को पहले देखा जाता तो हादसा टाला जा सकता था।इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग

ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा

अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान

भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।