उत्तर प्रदेश में एक लाख से अधिक रिहायशी और वाणिज्यिक इकाइयां उपलब्ध : रेरा

उत्तर प्रदेश में एक लाख से अधिक रिहायशी और वाणिज्यिक इकाइयां उपलब्ध : रेरा

उत्तर प्रदेश में एक लाख से अधिक रिहायशी और वाणिज्यिक इकाइयां उपलब्ध : रेरा
Modified Date: June 3, 2026 / 06:21 pm IST
Published Date: June 3, 2026 6:21 pm IST

लखनऊ, तीन जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट नियामक अधिकरण (रेरा) ने कहा कि राज्य के रियल एस्टेट बाजार में इस समय 1.15 लाख से ज्यादा रिहायशी और वाणिज्यिक इकाइयां उपलब्ध हैं।

हालांकि, रेरा ने घर खरीदारों और निवेशकों को सलाह दी कि वे संपत्ति से जुड़े फैसले अपनी वित्तीय क्षमता की ठीक से जांच-परख करने के बाद ही लें।

रेरा ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उपलब्ध इकाइयों में फ्लैट, विला, भूखंड, दुकानें, दफ्तर और अन्य वाणिज्यिक जगहें शामिल हैं, लिहाजा खरीदारों के पास अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से काफी विकल्प मौजूद हैं।

रेरा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसी सबसे ज्यादा 60 हजार इकाइयां उपलब्ध हैं। उसने बताया कि मध्य जोन में 40 हजार और पूर्वी जोन में 15 हजार से ज्यादा इकाइयां मौजूद हैं।

रेरा ने संभावित खरीदारों को सलाह दी कि वे निवेश करने से पहले परियोजना का पंजीकरण, प्रवर्तक का रिकॉर्ड, स्वीकृत नक्शा, परियोजना की मौजूदि स्थिति और कब्जा मिलने की समय-सीमा जैसी जरूरी जानकारियों की जांच जरूर कर लें।

अधिकरण ने कहा, “सभी जरूरी जानकारियां रेरा पोर्टल पर उपलब्ध हैं, जिन्हें खरीदार फैसला लेने से पहले देख-समझ सकते हैं।”

भाषा

किशोर सलीम पारुल

पारुल


लेखक के बारे में