ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत

ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत

ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: August 18, 2022 4:28 pm IST

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 18 अगस्त (भाषा) गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर लगने से अस्पताल जा रही एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के परसा गांव में महिमा देवी (30) अपनी 11 महीने की बच्ची को लेकर बुधवार शाम अस्पताल जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में