बरेली में ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

बरेली में ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत

बरेली में ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत
Modified Date: August 9, 2023 / 01:41 pm IST
Published Date: August 9, 2023 1:41 pm IST

बरेली (उप्र), नौ अगस्त (भाषा) बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि मनोज कुमार (22) अपनी मां नन्दो देवी (49) के साथ अपनी मोटरसाइकिल से बिशारतगंज स्थित ठकौरा में अपनी बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में सीबीगंज क्षेत्र स्थित झुमका तिराहे पर सड़क पार करते समय उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मां-बेटे ट्रक में फंस गये और करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में