एक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर, मां-बेटे की मौत

एक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर, मां-बेटे की मौत

एक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर, मां-बेटे की मौत
Modified Date: July 27, 2024 / 08:40 pm IST
Published Date: July 27, 2024 8:40 pm IST

बलिया (उप्र) 27 जुलाई (भाषा) बलिया जिले में उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव में शनिवार को एक वाहन की मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो जाने पर मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके अनुसार अखोप गांव में बिल्थरा रोड-मधुबन राजमार्ग पर शनिवार को अपराह्न एक वाहन की मोटरसाइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गई और इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार अमरजीत चौहान (30) और उसकी मां दुलारी देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई ।

थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी तथा वाहन चालक को हिरासत में लेने के साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया है।

घटना के समय अमरजीत चौहान अपनी मां को लेकर मोटरसाइकिल से मधुबन से बिल्थरा रोड की तरफ जा रहा था।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में