सहारनपुर में पुलिस से भाग रहे बदमाशों की कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

सहारनपुर में पुलिस से भाग रहे बदमाशों की कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

सहारनपुर में पुलिस से भाग रहे बदमाशों की कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Modified Date: January 3, 2026 / 09:38 pm IST
Published Date: January 3, 2026 9:38 pm IST

सहारनपुर (उप्र), तीन जनवरी (भाषा) सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को उत्तराखंड पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे बदमाशों की कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देहात कोतवाली प्रभारी सुबे सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शनिवार शाम उत्तराखंड पुलिस कार सवार बदमाशों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में आ गई।

उन्होंने बताया कि शेखपुरा कदीम के पास बदमाशों को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने अपनी कार को पीछे की ओर दौड़ा दिया, जिससे उनकी कार मायाहेड़ी निवासी शीतल (42) की मोटरसाइकिल से टकरा गई।

सिंह ने बताया कि कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि शीतल मोटरसाइकिल से उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि शीतल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में