उत्तर प्रदेश में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

उत्तर प्रदेश में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत

उत्तर प्रदेश में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौत
Modified Date: January 31, 2024 / 08:41 am IST
Published Date: January 31, 2024 8:41 am IST

सुलतानपुर (उप्र), 31 जनवरी (भाषा) जिले के गोसाईगंज थाना अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर ततिया नगर में ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार शाम को हुई और दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई।

गोसाईगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) धीरज कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान राम प्रताप पाठक (52) के रूप में हुई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं राजेद्र सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में