जीप की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

जीप की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

जीप की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Modified Date: July 16, 2026 / 08:15 am IST
Published Date: July 16, 2026 8:15 am IST

अमेठी (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) अमेठी जिले के कमरौली क्षेत्र में तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदूरवा गांव के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार जीप ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार इंद्रभान वर्मा (50) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उन्होंने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया।

कमरौली थाने के प्रमारी निरीक्षक मुकेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जीप के चालक को पकड़कर उसके वाहन को जब्त कर लिया गया है।

भाषा सं. सलीम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में