संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में छह लोगों की मौत
संभल में ट्रक और ऑटो की टक्कर में छह लोगों की मौत
संभल (उप्र), छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल के बहजोई क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रक की जोरदार टक्कर लगने से ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बम्नेटा गांव के पास एक ऑटो में कुछ लोग जा रहे थे तभी अचानक सामने एक गाड़ी आ जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर सामने आ रहे ट्रक से टकरा गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटो चालक सौदान सिंह (40), रुवैद (30), ध्रुव (छह), सरवाध्या (चार माह) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (बहजोई) स्तुति सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रामपाल (35) नामक व्यक्ति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में पांच अन्य लोग जख्मी हो गये, जिन्हें उपचार के लिये चंदौसी, संभल और मुरादाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं। भाषा सं. सलीम नेत्रपाल शोभना
शोभना

Facebook


