मुजफ्फरनगर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में 10 घायल, पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में 10 घायल, पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में रतनपुरी क्षेत्र के रियावली नगला गांव में एक मामूली विवाद पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
उन्होंने बताया कि एक वाहन को लेकर दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।
उन्होंने बताया कि घटना के दौरान दोनों पक्षों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके और लाठियों से एक-दूसरे पर वार किया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने इस घटना के संबंध में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


