मुजफ्फरनगर में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत
मुजफ्फरनगर में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत
मुजफ्फरनगर, 18 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन की मौत हो गई जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र में मुदकली गांव के पास बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर आज तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में रेहान (16) और उसकी बहन सबरीन (12) की मौत हो गई जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
उन्होंने बताया कि रेहान मोटरसाइकिल चला रहा था। उसकी घायल मां को अस्पताल ले जाया गया है। बस चालक बस को छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
भाषा
सं, सलीम, रवि कांत रवि कांत

Facebook


