Muzaffarnagar Honor Killing Case: इस बात से नाराज माता-पिता ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या, फिर रची खौफनाक साजिश, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Honor Killing Case: इस बात से नाराज माता-पिता ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या, फिर रची खौफनाक साजिश, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Honor Killing Case: इस बात से नाराज माता-पिता ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या, फिर रची खौफनाक साजिश, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Honor Killing Case: प्रेम संबंधों से नाराज माता-पिता ने अपनी ही बेटी की कर दी हत्या, फिर रची खौफनाक साजिश, दोनों गिरफ्तार /image: Social Media

Modified Date: July 24, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: July 24, 2026 10:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • शामली जिले में 18 वर्षीय युवती की मौत के मामले में माता-पिता गिरफ्तार
  • पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों को लेकर हत्या कर घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने का आरोप
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला, मामले की जांच जारी

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar Honor Killing Case: यूपी के  शामली जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां झूठी शान की खातिर 18 वर्षीय युवती की कथित हत्या के एक संदिग्ध मामले में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Muzaffarnagar Honor Killing Case पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह ने बताया कि कांधला कस्बे के निवासी अहसान और उसकी पत्नी गुफराना को उनकी बेटी हिना की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि हिना का शव एक जुलाई को कांधला स्थित उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू में एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को माता-पिता की भूमिका संदिग्ध लगी तथा पूछताछ के दौरान अहसान और गुफराना ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने एक युवक के साथ हिना के संबंधों के कारण उसका गला घोंट दिया था।

आत्महत्या का रूप देने रची खौफनाक साजिश

पुलिस के अनुसार, दंपति ने बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए हिना के शव को फांसी से लटका दिया था। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या से मौत की पुष्टि नहीं हुई, जिससे हत्या का संदेह और गहरा गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.