मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 लाख के पटाखे जब्त

मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 लाख के पटाखे जब्त

मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 लाख के पटाखे जब्त
Modified Date: September 24, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: September 24, 2026 8:27 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ कर करीब 10 लाख रुपये के पटाखे और कच्चा माल जब्त करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मीरापुर थानाक्षेत्र के जटमुझेड़ा गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा और मौके से दो क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किये, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी जाती है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से समून नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है एवं एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया है।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आगामी दीपावली के लिए पटाखे बना रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में