मुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला-बच्चे समेत तीन की मौत

मुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला-बच्चे समेत तीन की मौत

मुजफ्फरनगर में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला-बच्चे समेत तीन की मौत
Modified Date: June 6, 2026 / 12:31 pm IST
Published Date: June 6, 2026 12:31 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक महिला और एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना छपार थाना क्षेत्र के सिसोना गांव के पास हुई। उसने कहा कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. रविशंकर ने बताया कि मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं। फिलहाल तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में