बलरामपुर में युवक ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की, मां घायल

बलरामपुर में युवक ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की, मां घायल

बलरामपुर में युवक ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की, मां घायल
Modified Date: July 26, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: July 26, 2026 11:19 am IST

बलरामपुर (उप्र), 26 जुलाई (भाषा) बलरामपुर जिले के तुलसीपुर कस्बे में कथित तौर पर एक युवक ने अपने पिता की लाठी, डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर दी और मां को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार तुलसीपुर कस्बा निवासी पिंटू (28) नशे का आदी है और शनिवार की रात नशे में किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से विवाद होने लगा।

उसने बताया कि पिंटू ने अपनी मां फूलवती (55) पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता कल्लू (60) पर भी उसने लाठियों से हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कल्लू और फूलमती को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया।

तुलसीपुर के थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, विधिक कार्यवाही की जाएगी।

भाषा सं आनन्द सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में