मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन बच्चे घायल

मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन बच्चे घायल

मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन बच्चे घायल
Modified Date: July 2, 2026 / 01:44 pm IST
Published Date: July 2, 2026 1:44 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र) दो जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोला गांव के पास बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके तीन छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान शमा परवीन (30) के रूप में हुई।

थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने कहा कि शमा परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो, चार और छह साल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

अत्री ने कहा कि दुर्घटना उस समय हुई जब परिवार मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहा था, जिसको इरशाद चला रहा था। वह सुरक्षित बच गया जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा सं जफर नरेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में