Bride Run Away from Wedding: दरवाजे पर खड़ी थी बारात…बज रही थी शहनाई, अचानक परिजनों के साथ गायब हो गई दुल्हन, गहने भी थे नदारद
Bride Run Away from Wedding: दरवाजे पर खड़ी थी बारात...बज रही थी शहनाई, अचानक परिजनों के साथ गायब हो गई दुल्हन, गहने भी थे नदारद
Bride Run Away from Wedding: दरवाजे पर खड़ी थी बारात...बज रही थी शहनाई, अचानक परिजनों के साथ गायब हो गई दुल्हन, परिजन भी थे नदारद / Image: AI Generated
- फेरे शुरू होने से पहले दुल्हन और उसके परिजन अचानक शादी मंडप से गायब हो गए
- दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल लेकर फरार हो गई
- बगीचा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
जशपुर: Bride Run Away from Wedding छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंडप सज चुका था, दजवाजे पर बारात आ चुकी थी। शहनाइयों की गूंज के बीच सात फेरों की तैयारियां पूरी थीं। लेकिन तभी शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल दुल्हन और उसके परिजन अचानक शादी का मंडप छोड़कर अचानक गायब हो गए। इतना ही नहीं दुल्हन और उसके परिवार वाले जेवरात और मोबाइल भी अपने साथ ले गए। देखते ही देखते शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। आखिरकार मामला थाने तक पहुंचा और दूल्हे वालों ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
फेरों से पहले गायब हुई दुल्हन
Bride Run Away from Wedding मिली जानकारी के अनुसार मामला बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव का है, जहां फेरे शुरू होने से पहले ही दुल्हन के कथित रूप से अपने परिजनों के साथ गायब हो जाने से पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन भी लेकर चली गई। काफी देर तक दुल्हन के नहीं मिलने पर दूल्हा पक्ष और रिश्तेदारों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
जेवरात और मोबाइल लेकर हुए फरार
बताया जा रहा है कि हल्दी की रस्म 30 जून को थी और आज 1 जुलाई को बारात कार्यक्रम था। परिजनों की ओर से लगभग सभी रस्मों की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और दोनों परिवार विवाह की अंतिम तैयारियों में जुटे थे। शादी की लड़की पक्ष का आर्थिक स्थिति सही नही होने की वजह से लड़के पक्ष के निवास में धूमधाम से शादी कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा था। इसी बीच दुल्हन और उसके परिजन कथित रूप से मौके से निकल गए। दुल्हन के गायब होने की जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल बगीचा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले में एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया है कि फिलहाल यह दूल्हा पक्ष के आरोप हैं। दुल्हन किन परिस्थितियों में गई और जेवरात व मोबाइल ले जाने के आरोप सही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- BLO Honorarium Hike: भर गई इन कर्मचारियों की झोली, सरकार ने मानदेय में किया ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से होगा लागू
- Gold Rate 02 July 2026: सुबह-सुबह सोने की कीमत में फिर गिरावट, अब इस कैरेट गोल्ड के रेट 1.30 लाख रुपये के नीचे आया, क्या आपके शहर में भी घट गए दाम?
- Today Live Breaking News and Updates 2 July 2026: गैस सिलेंडर फटने से लेबर कैंप में लगी आग, छह दमकल गाड़ियां मौजूद, देखते ही देखते राख हो गए टीन शेड

Facebook


