UP Crime News: बंद फैक्ट्री में एक गार्ड की हत्या, दूसरे की हालत गंभीर, पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार
UP Crime News: पुलिस की टीम ने मथुरा जिले में 22/23 मई की दरमियानी रात को बंद फैक्टरी में हुई हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया

UP Crime News || Image Credit- IBC24 News File
- पुलिस की टीम ने मथुरा जिले में 22/23 मई की दरमियानी रात को बंद फैक्टरी में हुई हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया।
- पकड़े गये गिरोह के सदस्य चोरी के इरादे से फैक्टरी में घुसे थे।
- सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और इस दौरान एक गार्ड मारा गया और दूसरा घायल हो गया।
मथुरा: UP Crime News: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, तो वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं जहां अपराधी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर हत्या, लूट, चाकूबाजी, दुष्कर्म जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने मथुरा जिले में 22/23 मई की दरमियानी रात को छत्ता इलाके में बंद फैक्टरी में हुई हत्या के सिलसिले में सोमवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया।
बंद फैक्टी में दिया गया था वारदात को अंजाम
UP Crime News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि छत्ता इलाके में बंद फैक्टरी में हुई हत्या के सिलसिले में पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये गिरोह के सदस्य चोरी के इरादे से फैक्टरी में घुसे थे तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और इस दौरान एक गार्ड मारा गया और दूसरा घायल हो गया। कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य उसी रात हाईवे थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक अन्य घटना में भी शामिल थे। अधिकारी के मुताबिक, उनके पास से अवैध हथियार, घटना में इस्तेमाल की गई कार और एक ऑटोरिक्शा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: One guard murdered in a closed factory, another in critical condition, police arrested 7 accused
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm