बिजनौर में बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 17 यात्री घायल
बिजनौर में बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 17 यात्री घायल
बिजनौर (उप्र) 14 फरवरी (भाषा) बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना मंडावर क्षेत्र में मालन नदी पुल पर तेज गति से आ रही रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार तसलीम (65) की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


