लखनऊ, 20 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि विभागीय कमियों और ठेकेदारों की गलतियों के लिये जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिया।
इस बैठक में पूरे राज्य से ज़िलाधिकारी, मंत्री और जन प्रतिनिधि शामिल हुए।
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारियों को जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करनी चाहिए और प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं को अंतिम रूप देना चाहिए।
उन्होंने कहा, ”विभागीय कमियों या ठेकेदारों द्वारा की गई गलतियों के लिए जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। परियोजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूरा होना विभागीय अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है।”
भाषा सलीम जोहेब
जोहेब