School Closed Latest News: बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, प्राइवेट संस्थानों के लिए लागू होगा आदेश, भारी बारिश के बीच लिया गया बड़ा फैसला

Ads

बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, प्राइवेट संस्थानों के लिए लागू होगा आदेश, Schools and Colleges Closed Due to Heavy Rain

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 11:32 PM IST

मुंबई: Schools and Colleges Closed भारी बारिश के ‘ऑरेंज अलर्ट’ को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निकाय द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश जारी किये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी ने रविवार शाम जारी एक बयान में कहा कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Schools and Colleges Closed भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है तथा भारी बारिश होने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। बयान में कहा गया है कि सरकारी और निजी दफ़्तर सामान्य रूप से काम करेंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें।

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बहुत भारी बारिश हो रही है जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया है और पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। 30 जून से अब तक इन घटनाओं में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें:-