अलीगढ़ में प्रशिक्षण विमान आपात स्थिति में उतारा गया, बाल-बाल बचे पायलट

अलीगढ़ में प्रशिक्षण विमान आपात स्थिति में उतारा गया, बाल-बाल बचे पायलट

अलीगढ़ में प्रशिक्षण विमान आपात स्थिति में उतारा गया, बाल-बाल बचे पायलट
Modified Date: May 24, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: May 24, 2026 3:48 pm IST

अलीगढ़ (उप्र), 24 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में निजी फ्लाइंग क्लब के दो सीट वाले प्रशिक्षण विमान को रविवार कोउड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद यहां एक खेत में आपातकालीन स्थिति में उतार लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पायनियर फ्लाइंग क्लब का यह विमान हरदुआगंज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंगेरी गांव के एक खेत में सुबह करीब 9:30 बजे सुरक्षित उतारा गया।

नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि विमानन अधिकारियों को तुरंत आपातकालीन लैंडिंग के बारे में जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि इंस्ट्रक्टर पायलट असद और प्रशिक्षु पायलट क्रुणाल कसाना दोनों ही विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

गुप्ता ने बताया कि दोनों को चिकित्सा जांच के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

भाषा सं आनन्‍द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में