PM Modi on Congres: ‘आप तो पहले से ही नंगे हैं’.. AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर भड़के पीएम मोदी, बोले- देश को तबाह करने पर तुले कांग्रेस के सिरफिरे और बेलगाम नेता
'आप तो पहले से ही नंगे हैं'.. AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर भड़के पीएम मोदी, PM Modi Called Congressmen Naked
मेरठः PM Modi on Congres: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई। स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ सफर किया। उनसे बातचीत की। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और AI समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने लोगों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए।
उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं- देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो। फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो कुछ किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया और दरिद्र हो गई है। खिए दिल्ली में जो हुआ, क्या उसमें TMC, DMK या बसपा के लोगों ने पाप किया… नहीं किया। सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के सिरफिरे और बेलगाम नेता देश को तबाह करने पर तुले हैं। अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले आपको लोगों के दिल जीतने होंगे।
‘कांग्रेस के इस व्यवहार की हर जगह हो रही निंदा’
PM Modi on Congres: उन्होंने कहा, “कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई ग्लोबल समिट भाजपा का इवेंट नहीं था और उस समय कोई भी भाजपा नेता मौजूद नहीं था। यह देश का काम था और देश के लिए किया गया काम।” कांग्रेस पर राजनीति के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी ने भारत की टेक्नोलॉजी की महत्वाकांक्षाओं को दिखाने के लिए रखे गए एक इवेंट के दौरान तय मर्यादा तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार की बहुत निंदा हो रही है।
देखें वीडियो
View this post on Instagram
इन्हे भी पढ़ें:-
- Balod Chugli Fine News: अब चुगली करने वालों की खैर नहीं! पकड़े गए तो देना पड़ेगा इतने हजार रुपए का जुर्माना, इस वजह से बैठक में लिया गया फैसला
- Chaitra Navratri 2026 Date: कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि! इस बार किस वाहन पर सवार होंगी माता, जानें घट स्थापना का मुहूर्त और दिन-वार पूरी जानकारी यहां
- Barabanki Dulha Marpeet: शादी के दौरान बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात, उसके बाद जो हुआ…यकीन नहीं कर पाएंगे आप!

Facebook


