Balod Chugli Fine News: अब चुगली करने वालों की खैर नहीं! पकड़े गए तो देना पड़ेगा इतने हजार रुपए का जुर्माना, इस वजह से बैठक में लिया गया फैसला

Balod Chugli Fine News: अब चुगली करने वालों की खैर नहीं! पकड़े गए तो देना पड़ेगा इतने हजार रुपए का जुर्माना, इस वजह से बैठक में लिया गया फैसला

Balod Chugli Fine News: अब चुगली करने वालों की खैर नहीं! पकड़े गए तो देना पड़ेगा इतने हजार रुपए का जुर्माना, इस वजह से बैठक में लिया गया फैसला

Balod Chugli Fine News/Image Source: IBC24

Modified Date: February 22, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: February 22, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • "बालोद के गांव ने लिया ऐसा निर्णय
  • चुगली करने वालों की अब खैर नहीं
  • गांव में भाईचारा बचाने का अनोखा तरीका

बालोद: Balod Chugli Fine News: भाई-चारा बनाए रखने के लिए ग्राम मेढ़की के ग्रामीणों ने सख्त निर्णय लिया है। गांव में सामूहिक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि अगर कोई ग्रामीण किसी की चुगली करता है तो उसे 5,001 रुपये का दंड देना होगा।

चुगली करने वालों की अब खैर नहीं! (Medhaki Gram Panchayat)

Balod Chugli Fine News: ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया है कि सार्वजनिक या निजी तौर पर किसी की बातों को इधर-उधर फैलाकर लोगों को भड़काने वाले चुगलीबाजों के खिलाफ यह आर्थिक दंड लागू होगा। गांव में पहले भी कुछ साल पहले ऐसे कठोर प्रावधान किए गए थे, जब शराब पीकर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौच करने वालों के खिलाफ दंड तय किया गया था। अब उसी तरह चुगली करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है।

बालोद के गांव ने लिया ऐसा निर्णय (Balod Gossip News)

Balod Chugli Fine News: ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर आपसी मनमुटाव और नशे में किए गए गलत टिप्पणियों से गांव का माहौल खराब होता था। ऐसे मामलों को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने इस फैसले को सकारात्मक कदम मानते हुए सर्वसम्मति से अपनाया और सराहा। यह कदम गांव में सामूहिक अनुशासन और भाई-चारे को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।