गाजियाबाद में व्यापारी के कार्यालय की तलाशी में पुलिस ने देसी पिस्तौल और तलवार बरामद की
गाजियाबाद में व्यापारी के कार्यालय की तलाशी में पुलिस ने देसी पिस्तौल और तलवार बरामद की
गाजियाबाद (उप्र), 21 फरवरी (भाषा) गाजियाबाद पुलिस ने रेत व्यापारी सुधीर राठी के कार्यालय की तलाशी के दौरान एक तलवार और देसी पिस्तौल बरामद की है। यह तलाशी उनके नौकर की मौत के मामले को सुलझाने के लिए की गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने शुक्रवार को राठी को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।
लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ के दौरान राठी ने जनता को डराने और इलाके में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए हथियार रखने की बात कबूल की।
उन्होंने बताया कि रेत व्यापारी ने पुलिस को अपने नौकर विक्की (40) की मौत के बारे में बताया है कि उसने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की थी।
बुधवार दोपहर को विक्की का शव कार्यालय-सह-आवास में मिला, जो दो मंजिला इमारत के भूतल पर बने मंदिर के सामने फर्श पर पड़ा था।
गौतम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द शफीक
शफीक

Facebook


