UP PCC Chief Ajay Rai News: राजधानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में, धरने पर बैठने के बाद की गई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Ads

UP PCC Chief Ajay Rai News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 02:54 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 02:56 PM IST

UP PCC Chief Ajay Rai News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
  • पुलिस अजय राय को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से गिरफ्तार कर सीधे पुलिस लाइन ले गई।
  • प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे थे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय।

अखंड प्रताप सिंह की रिपोर्ट…

UP PCC Chief Ajay Rai News: लखनऊ: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को प्रशासन द्वारा गिराए जाने के बाद के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सहारनपुर जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है , पुलिस उन्हें कांग्रेस पार्टी मुख्यालय से गिरफ्तार कर सीधे पुलिस लाइन ले गई।

क्या है मामला?

आपको बता दें कि, सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने की घटना को लेकर विपक्षी दलों में भाजपा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल वहां की जमीनी स्थिति का जायजा लेने और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करने जा रहा था। सहारनपुर रवानगी से पहले लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जब पुलिस ने अजय राय और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की, तो वे कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। (UP PCC Chief Ajay Rai News)

अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना

UP PCC Chief Ajay Rai News:अंततः पुलिस अजय राय समेत अन्य नेताओं को गाड़ी में बैठाकर ले गई। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भाजपा सरकार के सीधे कहने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर हम सबको गिरफ्तार कर लिया है। सरकार यह भली-भांति सुन ले—इस तरह के दमनकारी हथकंडों और पुलिसिया बल से हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पीड़ितों को न्याय दिलाने की हमारी लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और चुनावी लाभ के लिए जानबूझकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-