Delhi Building Collapse Case Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 की मौत, पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को लिया हिरासत में, हादसे के बाद से था फरार

Ads

Delhi Building Collapse Case Update: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को इमारत ढहने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 02:26 PM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 02:30 PM IST

Delhi Building Collapse Case Update/Image Credit: File

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत ढह गई थी।
  • इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हैराम बंसल को हिरासत में ले लिया है।

Delhi Building Collapse Case Update: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक इमारत ढह गई थी। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हैराम बंसल को हिरासत में ले लिया है। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी में पकड़ा गया है। आगे की जांच जारी है।

5 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड

राजधानी में हुए इस हादसे के बाद अब लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। MCD ने डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, SE रणवीर सिंह, EE (Building) ललित कुमार गोयल, AE (Building) सुनील चौहान, जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार को निलंबति किया गया है। (Delhi Building Collapse Case Update)

सात लोगों की मौत

Delhi Building Collapse Case Update:  बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही करीब 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार अपराह्न ढह गई। (Satya Niketan Building Collapse Near DU) इस हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई जबकि मलबे में फंसे करीब 15-20 और लोगों को निकालने के लिए रात तक कई एजेंसियों का बचाव अभियान जारी रहा।

आरोपित लोगों की तलाश के लिए कई टीम गठित

पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया, ‘‘यह इमारत पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। आरोप है कि भूतल पर मरम्मत का काम हो रहा था जिसके कारण इमारत ढह गई। आरोपित लोगों की तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं।’’ जब बचाव दल मलबे को हटाकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे थे तो स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी भी इस मुश्किल प्रयास में उनके साथ शामिल हो गए। उन्होंने अपने हाथों और उपलब्ध औजारों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की। (Delhi Building Collapse Case Update)

इन्हें भी पढ़ें:-