उत्तर प्रदेश के नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए

उत्तर प्रदेश के नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए

उत्तर प्रदेश के नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए
Modified Date: May 17, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: May 17, 2026 11:05 pm IST

लखनऊ, 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार के एक हफ्ते बाद रविवार को नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए।

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 10 मई को दो कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री बनाए गए थे दो राज्य मंत्रियों को तरक्की देकर स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि दो कैबिनेट मंत्रियों में से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग आवंटित किया गया है, जबकि समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज कुमार पांडेय को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है।

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के पद पर पदोन्नत किये गये अजीत पाल सिंह और सोमेंद्र तोमर को क्रमशः खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग दिये गये हैं।

चार नए राज्य मंत्रियों कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को भी उनके विभाग आवंटित कर दिए गए हैं।

पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग दिया गया जबकि दिलेर को राजस्व विभाग, विश्वकर्मा को एमएसएमई विभाग और राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में