लखनऊ में ‘लोक हुंकार’ अभियान के तहत एक सितंबर को विमर्श का आयोजन

लखनऊ में 'लोक हुंकार' अभियान के तहत एक सितंबर को विमर्श का आयोजन

लखनऊ में ‘लोक हुंकार’ अभियान के तहत एक सितंबर को विमर्श का आयोजन
Modified Date: August 31, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: August 31, 2026 12:28 pm IST

लखनऊ, 31 अगस्त (भाषा) ‘लोक हुंकार’ अभियान के तहत ‘जनसंवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन’ के नारे के साथ लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन सभागार में एक सितंबर को विमर्श का आयोजन किया जाएगा।

अभियान से जुड़े अशोक भारती और प्रोफेसर देवेश दुबे ने सोमवार को बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

आयोजकों ने बयान में कहा कि ‘लोक हुंकार’ अभियान जन आंदोलनों और जन संगठनों का साझा मंच है, जो सीधे जनता के मुद्दों को उठाते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जनजागरण का काम कर रहा है।

उनके अनुसार ‘लोक हुंकार’ उत्तर प्रदेश की जनता के अलग-अलग स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों की पहचान और उन पर विमर्श का कार्यक्रम है जिसमें कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई का नेतृत्व भी हिस्सा लेगा।

भाषा आनन्द मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में