कम वर्षा की आशंका को देखते हुए पहले से ही करें तैयारी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कम वर्षा की आशंका को देखते हुए पहले से ही करें तैयारी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कम वर्षा की आशंका को देखते हुए पहले से ही करें तैयारी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Modified Date: June 22, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: June 22, 2026 12:08 am IST

लखनऊ, 21 जून (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कम वर्षा की सम्भावित परिस्थितियों को देखते हुए सभी संबंधित विभागों द्वारा पहले से ही तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए रविवार को कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

आदित्यनाथ ने जल संरक्षण को ‘जन आंदोलन’ बनाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि मानसून की सम्भावित अनियमितता को देखते हुए हर प्रदेशवासी को जल संचयन एवं जल संरक्षण के प्रयासों से जुड़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में मौसम की स्थिति, मानसून की प्रगति, पेयजल आपूर्ति तथा भूजल संरक्षण संबंधी कार्यों की समीक्षा की।

राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मौसम विशेषज्ञों ने बैठक में मुख्यमंत्री को बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल उत्तर प्रदेश में जून से सितंबर तक सामान्य से कम वर्षा होने के संकेत हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई, पंचायतीराज, भूगर्भ जल, नमामि गंगे, राजस्व तथा कृषि विभाग को एक समेकित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये और कहा कि जल संरक्षण के प्रयास केवल विभागीय कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें जनसहभागिता से जोड़ा जाए।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बैठक में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी को जल संचयन एवं जल संरक्षण के प्रयासों से जुड़ना होगा।

भाषा सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में