सगाई समारोह से लौट रहे राजस्थान के चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

सगाई समारोह से लौट रहे राजस्थान के चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

सगाई समारोह से लौट रहे राजस्थान के चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत
Modified Date: February 12, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: February 12, 2026 8:43 pm IST

मथुरा (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) मथुरा जनपद के एक गांव में आयोजित सगाई समारोह में भाग लेने आए राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास कस्बा के चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि दोनों बुधवार रात रूपवास लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे जब रूपवास के खटीक गली के धारा सिंह एवं उसके चाचा अनूप सिंह अपने गांव लौट रहे थे तभी भरतपुर रोड पर तारसी चौराहे के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

रावत ने बताया कि टक्कर के कारण वे दोनों काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान भतीजे धारा सिंह (26) की मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने पर जयपुर के लिए रेफर किए गए चाचा अनूप सिंह (35) ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। वे दोनों मथुरा की एक सगाई से वापस लौट रहे थे।

पुलिस अब उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारने वाली फरार ‘बोलेरो’ गाड़ी के चालक की तलाश में जुटी है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में