घर में आग लगने से सेवानिवृत्त आईजी की मृत्यु

घर में आग लगने से सेवानिवृत्त आईजी की मृत्यु

घर में आग लगने से सेवानिवृत्त आईजी की मृत्यु
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: October 23, 2022 11:09 pm IST

लखनऊ, 23 अक्टूबर (भाषा) राजधानी लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में घर में आग लगने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दिनेश चंद्र पांडेय की मृत्यु हो गयी तथा उनकी पत्नी और बेटा गम्भीर रूप से झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी में रहने वाले पूर्व आईजी पांडेय (70) के मकान में शनिवार देर रात आग लग गयी। आग घर के निचले तल पर लगी थी जबकि पांडेय और उनके परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर थे।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के सदस्यों ने पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा और बेटे शशांक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पांडेय को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि अरुणा और शशांक का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जाती है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।