Fake Currency in PNB Bank: गजब हो गया!.. नकली नोटों के एवज में ये बैंक दे रहा था असली नोट, 7.4 करोड़ की असली करेंसी बदला, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा
सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट से 7.4 करोड़ रुपये की असली करेंसी नकली नोटों से बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
Fake currency in PNB Bank locker Saharanpur || AI Generated File
- PNB करेंसी चेस्ट में बड़ा फर्जीवाड़ा
- 7.4 करोड़ की असली करेंसी बदली
- बैंक अधिकारियों पर दर्ज हुई FIR
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 7.4 करोड़ रुपये की असली करेंसी को नकली नोटों से बदल दिया गया। (Fake currency in PNB Bank locker Saharanpur) मामले में बैंक अधिकारियों और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मामला सदर थाने में पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर दर्ज किया गया। एफआईआर में सीनियर मंडल मैनेजर रवि कुमार तथा करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील शर्मा और अमित कुमार को प्रमुख संदिग्ध बनाया गया है। इसी बीच बैंक में एक अलग नकदी की कमी को लेकर हाउसकीपर विशाल कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
RBI को भेजी गई रकम में मिली खामी
पीएनबी की चीफ डिप्टी मैनेजर निशा सिंह के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब 10 अगस्त को भारतीय रिजर्व बैंक को भेजी गई नकदी में 4.36 लाख रुपये की कमी सामने आई। इसके बाद RBI के निर्देश पर डिटेल ऑडिट कराया गया। (Fake currency in PNB Bank locker Saharanpur) इसमें करेंसी चेस्ट में बड़ी मात्रा में नकली नोट पाए जाने का मामला सामने आया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
निशा सिंह ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और नकली नोटों की कुल संख्या तथा रकम का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने और सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
SIT करेगी पूरे मामले की जांच
सहारनपुर के डीआईजी अभिषेक ने बताया कि मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है और शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। (Fake currency in PNB Bank locker Saharanpur) उन्होंने कहा कि नकदी की गिनती अभी जारी है और जांच के बाद गबन की गई रकम बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
📍 सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
PNB के करेंसी चेस्ट के ऑडिट में करीब ₹7.40 करोड़ की नकली करेंसी मिलने से हड़कंप मच गया है।
सबसे बड़ा सवाल करोड़ों के नकली नोट बैंक के करेंसी चेस्ट तक पहुंचे कैसे? और यहां से किन-किन बैंक शाखाओं व ATM तक ये नोट भेजे गए?
मामले की जांच जारी है। बैंक की… pic.twitter.com/lghk1nHI9I
— Muslim Voice Cell (@MuslimVoiceCell) August 31, 2026
PNB करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ की नकली करेंसी का खुलासा, जांच के लिए SIT गठित!
सहारनपुर: सोफिया मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की लो-क्वालिटी फेक करेंसी मिलने से हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर DIG, डीएम और… pic.twitter.com/Ru70sgdTMl
— News Leader (@NewsLeaderLive) August 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद
महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’
कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Facebook


