उप्र : सलाहउद्दीन बने सोशलिस्ट पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष

Ads

उप्र : सलाहउद्दीन बने सोशलिस्ट पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 09:15 PM IST

लखनऊ, 16 फरवरी (भाषा) सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूरूल अमीन ने सोमवार को वरिष्ठ समाजवादी नेता सलाहउद्दीन को पार्टी का प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया।

अमीन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में राजनीति धन शक्ति, अपराधीकरण और मीडिया के प्रचार तंत्र की बीमारी से ग्रस्त है, जिसकी वजह से जनतंत्र तेजी से धन-तंत्र में बदलता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों में परिवारवाद, व्यक्तिवाद और पूंजीपतियों का वर्चस्व बढ़ा है जिसकी वजह से राजनीति में अच्छे लोगों को कोई स्थान नहीं मिल पा रहा है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

इस अवसर पर अमीन ने समाजवादी नेता सलाहउद्दीन को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया और कहा कि उनके आने से संगठन मजबूत होगा तथा राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, जय प्रकाश नारायण की नीतियों के प्रचार प्रसार को बल मिलेगा।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मैगसेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय, प्रदेश महासचिव सलीम खान और पार्टी की किसान सभा के महासचिव राजीव यादव भी मौजूद थे।

भाषा

सलीम रवि कांत