MP BJP Karyasamiti Full List: प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति सदस्‍यों के नामों का ऐलान.. 41 बने स्थाई आमंत्रित सदस्य, छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल का भी लिस्ट में नाम, देखें

Ads

Madhya Pradesh BJP Karyasamiti Full List: मध्य प्रदेश भाजपा ने नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित की, 106 सदस्य और 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 02:35 PM IST

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के मुताबिक़ प्रदेश कार्यसमिति में कुल 106 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। (MP BJP Karyasamiti Full List) इसके अलावा सभी संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक तथा अन्य पदाधिकारी कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सिंधिया समर्थकों को भी मिली जगह

इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थित नेताओं को भी तवज्जों दिया गया है। पार्टी ने तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, गिरिराज दंडोतिया और ओपीएस भदौरिया को भी प्रदेश कार्यसमिति में जगह दिए गई है।

इसी तरह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया। (MP BJP Karyasamiti Full List) लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम अनुसुईया उईके का है। वह छत्तीसगढ़ की राज्यपाल रह चुकी है। उन्हें भी स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे

पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल

रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई

आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे