सवाल आपका है

Free Gaza Poster in Sambhal: संभल में लगाए गए ‘फ्री गाजा, फ्री फिलस्तीन” के पोस्टर.. असीम, सैफ अली और अरमान समेत 7 गिरफ्तार..

Free Gaza and Free Palestine Poster in Sambhal

Free Gaza and Free Palestine Poster in Sambhal || Image- True Story File

Free Gaza and Free Palestine Poster in Sambhal: संभल: जिले के नरौली कस्बे में “फ्री गाजा”, “फ्री फिलस्तीन” और “इस्राइली सामान के बहिष्कार” की अपील से जुड़े पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। ये पोस्टर मंदिरों, मस्जिदों, मदरसों, दुकानों और बिजली के खंभों पर लगाए गए थे।

Read More: Bilaspur Crime News: बिलासपुर के श्मशान में तंत्र-मंत्र कर रहे थे 4 पुरुष और 8 महिलाएं.. शिकायत के बाद सभी को उठा ले गई पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नई बस्ती नरौली निवासी रहीस, मतलूब, फरदीन, असीम, सैफ अली, अरमान और गांव जनेटा निवासी अरबाज को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से असीम, सैफ अली और अरमान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं रहीस, मतलूब, फरदीन और अरबाज को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Read Also: Notice to Teachers: ड्यूटी से शिक्षक नदारद… अचानक निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे BEO, लापरवाही देख की ये सख्त कार्रवाई

Free Gaza and Free Palestine Poster in Sambhal: पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अभियान के पीछे कोई संगठित प्रयास था या नहीं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Exit mobile version