School Timing Change: अब सुबह इतने बजे लगेंगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया गया फैसला?

School Timing Change: अब सुबह इतने बजे लगेंगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया गया फैसला?

School Timing Change: अब सुबह इतने बजे लगेंगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए किस वजह से लिया गया फैसला?

School Timing Change | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 21, 2026 / 07:58 am IST
Published Date: April 21, 2026 7:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • तापमान 40°C से ऊपर, जनजीवन प्रभावित
  • अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं
  • प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है

नई दिल्ली: School Timing Change देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। बढ़ते तापमान का असर अब जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है। सुबह होते ही तेज धूप से लोग परेशान हो गए हैं और दोपहर होते ही लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान (Heatwave Alert) का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी और तेज धूप को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव (School Timing Change) किया है।

सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे लगेंगी कक्षाएं

School Timing Change बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने आदेश भी जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि प्रदेश में गर्मी व हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। विद्यालयों में पढ़ाई 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि विद्यालयों में प्रार्थना सभा, योगाभ्यास सुबह 7.30 से 7.40 बजे तक होगा। उन्होंने कहा है कि मध्यावकाश सुबह 10 से 10.15 बजे तक होगा।

पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के ऊपर निचले क्षोभमंडल में सक्रिय शुष्क पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड के तराई क्षेत्र को छोड़कर राज्य के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रयागराज, वाराणसी, सुलतानपुर, आगरा, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया और लू चली।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।