Sex Racket Busted In Mathura: दो अलग-अलग होटलों में चल रहा था देह व्यापार का खेल, युवक-युवतियों की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश, कमरों से मिली कई आपत्तिजनक चीजें

Ads

Sex Racket Busted In Mathura: मथुरा जिले के राया क्षेत्र में पुलिस ने 2 होटलों में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 10:39 PM IST

Sex Racket Busted In Mathura/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मथुरा जिले के राया क्षेत्र में पुलिस ने 2 होटलों में की छापेमारी।
  • दोनों होटलों में चल रह था देह व्यापार का धंधा।
  • पुलिस होटलों के मालिकों की भी तलाश कर रही है।

Sex Racket Busted In Mathura: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राया क्षेत्र में पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थित दो होटलों में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 13 युवकों को गिरफ्तार करके छह युवतियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री एवं नकदी भी बरामद की है। पुलिस होटलों के मालिकों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने 6 युवतियों को करवाया मुक्त

महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार राय ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस की दो टीम ने एक्सप्रेस-वे पर स्थित दो होटलों पर छापेमारी करके कुल 13 युवकों को गिरफ्तार किया तथा होटलों के मालिकों का पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं। (Sex Racket Busted In Mathura) उन्होंने बताया कि होटलों में देह व्यापार में धकेली गयी छह युवतियों को भी मुक्त कराया गया है जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली की रहने वाली हैं।

13 आरोपियों को भेजा गया जेल

Sex Racket Busted In Mathura: पुलिस उपाधीक्षक राय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में अश्लील तस्वीरें और सामग्री तथा 17 मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि मौके से गिरफ्तार किये गये श्यामसुन्दर, सुनील कुमार, पवन, मनीष, कौशल, कय्यूम, नरेश, बाबूलाल, अमित, अमित कुमार, अजय, राजू और रामनिवास को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-