सवाल आपका है

Sex Racket : शहर के इस होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी दबिश, 10 लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Sex Racket in Spa Center in Bareilly

Sex Racket in Spa Center in Bareilly || Image- IBC24 News File

बरेली: Sex Racket : उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने शहर के एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट में कथित संलिप्तता के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। संजय नगर इलाके में स्थित होटल में मंगलवार देर शाम छापेमारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि वहां से 82,500 रुपये नकद और अश्लील सामग्री भी बरामद की गई।

Read More : CG District Vehicle Code List: छत्तीसगढ़ के 5 नए जिलों के लिए ‘वाहन कोड’ जारी.. सक्ती के लिए सीजी-36 आबंटित, देखें लिस्ट

Sex Racket : क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर तृतीय पुलिस उपाधीक्षक पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, सूचना मिलने के बाद इज्जतनगर थाना क्षेत्र के होटल संभव में छापेमारी की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और राजस्थान जैसे कई राज्यों की महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान दो महिलाएं भागने में सफल रहीं और फिलहाल फरार हैं। इस सिलसिले में इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Read More : Premananda Maharaj: पीले रंग के ही कपड़े क्यों पहनते हैं प्रेमानंद महाराज? जानिए क्या है इसके पीछे का राज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक स्थानीय महिला, एक लखनऊ, एक बदायूं, एक राजस्थान, एक झारखंड और बाकी पश्चिम बंगाल के हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोग स्थानीय निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version