Iqra Hasan Viral Video: सपा सांसद इकरा हसन को किया टच तो भड़की.. कहा, ‘मुझे हाथ लगाने की कोशिश मत करना’.. खुद देखें पूरा वीडियो
Lady Police Officer Touch Iqra Hasan Viral Video: सहारनपुर में सांसद इकरा हसन ने पुलिस पर हिरासत में लेने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
Lady Police Officer Touch Iqra Hasan Viral Video || Image- AI Generated File
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन और पुलिस के बीच मंगलवार को सहारनपुर में तीखी बहस हो गई। (Lady Police Officer Touch Iqra Hasan Viral Video) इस दौरान महिला इंस्पेक्टर ने जब सांसद से थाने चलने को कहा, तो इकरा हसन ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मुझे हाथ लगाने की कोशिश मत करना।” इकरा हसन का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और करीब 10 मिनट तक महिला थाने में बैठाकर रखा। उन्होंने बताया कि जब थाने में इंस्पेक्टर ने उन्हें पानी ऑफर किया तो उन्होंने मना कर दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
“हाथ मत लगाइये, अभी आपने हाथ लगाया”
उत्तरप्रदेश- सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन को गिरफ्तार किया गया. इकरा यहां एक मां को DIG से मुलाकात कराने लायी थी. इस महिला के बेटे की मौत हुई है. इकरा का आरोप है कि DIG ने अभद्रता से बात की और रोती हुई मां को मेरे साथ बाहर जाने को कह दिया… pic.twitter.com/bKGx7h2Nca
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) May 19, 2026
सांसद को छोड़ा, अन्य को बिठाया
सांसद को हिरासत में लेने की खबर मिलते ही उनके कई समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने इकरा हसन को छोड़ दिया। हालांकि पूर्व राज्यमंत्री और सपा नेता मांगेराम कश्यप समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को मेडिकल जांच के लिए सदर बाजार थाने ले जाया गया।
हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित की बात सुनने के बजाय उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। (Lady Police Officer Touch Iqra Hasan Viral Video) सांसद ने बताया कि वह जसाला गांव की एक बुजुर्ग महिला के साथ डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने गई थीं। महिला अपने बेटे की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही थी।
इकरा हसन के मुताबिक, डीआईजी ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन पीड़िता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने कार्यालय से उठकर चले गए। इससे महिला भावुक हो गई और दुखी होकर बाहर निकल गई। इसके बाद सांसद ने महिला के समर्थन में विरोध जताया। इकरा हसन का आरोप है कि डीआईजी के निर्देश पर पुलिस को बुलाया गया और उन पर सड़क जाम करने का आरोप लगाकर हिरासत में लिया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
‘पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए’ : इकरा हसन
सांसद ने कहा कि उन्हें महिला थाने ले जाकर करीब 10 मिनट तक बैठाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है और कहीं भी यातायात बाधित नहीं हुआ था। (Lady Police Officer Touch Iqra Hasan Viral Video) इकरा हसन ने इस कार्रवाई को दबाव बनाने की कोशिश बताया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज
जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश
सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत
उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

Facebook


