Saroj Sargam Maa Durga Song: वीडियो यूट्यूब पर मां दुर्गा को गाली देने वाला वीडियो किया था अपलोड, अब सलाखों के पीछे पहुंची गायिका और पति सहि‍त छह लोग

Saroj Sargam Maa Durga Song: वीडियो यूट्यूब पर मां दुर्गा को गाली देने वाला वीडियो किया था अपलोड, अब सलाखों के पीछे पहुंची गायिका और पति सहि‍त छह लोग

Saroj Sargam Maa Durga Song: वीडियो यूट्यूब पर मां दुर्गा को गाली देने वाला वीडियो किया था अपलोड, अब सलाखों के पीछे पहुंची गायिका और पति सहि‍त छह लोग

Saroj Sargam Maa Durga Song

Modified Date: September 24, 2025 / 07:58 pm IST
Published Date: September 24, 2025 7:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूट्यूबर सरोज सरगम और पति गिरफ्तार
  • देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक गीत यूट्यूब पर किया था अपलोड
  • जूना अखाड़े के संतों की चेतावनी के बाद पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई

मिर्जापुर:  Saroj Sargam Maa Durga Song उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अपने यूट्यूब चैनल पर अश्लील गीत बनाकर दुर्गा को गाली देने के आरोप में यूट्यूबर सरोज सरगम और उसके पति को मड़िहान क्षेत्र में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बुधवार को बताया कि गत 19 सितंबर को सरोज सरगम नामक यूट्यूबर ने यूट्यूब पर एक गीत का वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने मां दुर्गा के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया था।

Saroj Sargam Maa Durga Song उन्होंने बताया कि इस मामले में मड़िहान थाने में दारोगा संतोष कुमार राय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस सिलसिले में मंगलवार को सरोज सरगम और मामले के सह-अभियुक्त उसके पति राममिलन बिन्द को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिन्द आपत्तिजनक वीडियो का निर्माण और सम्पादन करता था।

उन्होंने बताया कि जूना अखाड़े के संत और बढे़नाथ मंदिर के महन्त डॉक्टर योगानंद गिरि ने मां दुर्गा के प्रति अपमानजनक वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद सरोज सरगम के गिरफ्तारी की मांग की थी और कहा था कि अगर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो जूना अखाड़े के संत सड़कों को पर उतर आयेंगे। सरोज सरगम मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव की निवासी है और उसने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है जिस पर उसने अब तक 35-40 वीडियो अपलोड किये हैं और उसके 60 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

बर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सर्विलांस टीम एवं साइबर टीम समग्र साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गायिका सरोज सरगम द्वारा वन विभाग की 15 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने की जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने उस जमीन को मुक्त कराया है। इस प्रकरण में सम्बन्धित विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

Chaitanya Baghel Latest News: चैतन्य बघेल को झटके पे झटका, ED के बाद ACB कर सकती है गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका 

Chaitanya Baghel Latest News: जेल से बाहर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, इस बात को लेकर लगाई थी याचिका 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में